लगातार सांतवें दिन कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, रिकॉर्ड मौतें हुईं, जानें राज्यवार आंकड़े

लगातार सांतवें दिन कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, रिकॉर्ड मौतें हुईं, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 20,439,814 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 744,385 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 661595 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1751555 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 48040 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2461190 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 64,553 नए मामले सामने आए। यह सातवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। साथ ही रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.17 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.95 फीसदी है। वहीं, 26.88 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आठ लाख 48 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 13 अगस्त 2020 तक 2,76,94,416 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 8,48,728 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को किया गया, यह अब तक एक दिन में परीक्षण किए गए नमूनों की सर्वाधिक संख्या है।

भारत ऐक्टिव केस के मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया का दूसरा देश बन गया है। सबसे ज्यादा ऐक्टिव केस अमेरिका में हैं। ब्राजील में कोरोना के नए केसों की संख्या कम हुई है और वहां ऐक्टिव केस कम हो गए हैं। कुछ दिन पहले तक ब्राजील ऐक्टिव केस के मामले में दूसरे नंबर पर था।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

90780

170984

2378

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

1091

924

22

अरुणाचल प्रदेश

790

1718

4

असम

22243

49383

169

बिहार

31483

62284

426

चंडीगढ़ 

739

1076

27

छत्तीसगढ़

4165

9658

114

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

458

1292

2

दिल्ली

10975

134318

4167

गोवा

3491

6912

91

गुजरात 

14210

58467

2731

हरियाणा

6820

37486

511

हिमाचल प्रदेश 

1362

2435

19

जम्मू एंड कश्मीर 

7138

19302

509

झारखंड

7828

12844

209

कर्नाटक

78345

121242

3613

केरल

13891

25688

129

लद्दाख

558

1282

9

मध्य प्रदेश 

9718

31835

1065

महाराष्ट्र 

150105

390958

19063

मणिपुर

1804

2295

13

मेघालय

640

547

6

मिजोरम

306

343

0

नागालैंड

2021

1139

8 

ओडिशा

14438

37901

314

पुडुचेरी

2750

3828

102

पंजाब

9391

17839

706

राजस्थान

14762

41819

833

सिक्किम

349

581

1 

तमिलनाडु

53499

261459

5397

तेलांगना

23438

64284

674

त्रिपुरा

1706

5015

46

उत्तराखंड

4145

7014

143

उत्तर प्रदेश 

49709

88786

2280

वेस्ट बंगाल

26447

78617

2259

भारत में कुल मामले

661595

1751555

48040


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।